God sees everything-मालिक सब देखता है



एक बार एक महात्मा के पास दो आदमी ज्ञान लेने के लिए आए| महात्मा बहुत पहुंचे हुए थे| उन्होंने दोनों को एक-एक चिड़िया दे दी और कहा:-” जाओ, इन चिड़ियाओं को ऐसी जगह मार कर लाओ जहां कोई और ना देखे|”
उनमें से एक तो तुरंत ही पेड़ की ओट में जाकर उस चिड़िया को मार कर ले आया| जो दूसरा व्यक्ति था वह किसी सुनसान जगह पर चला गया|
जब वह उस चिड़िया को मारने ही वाला था, वह अचानक रुक गया और सोचने लगा-‘ जब मैं इसे मारता हूं तो यह मुझे देखती है और मैं भी इसे देखता हूं| तब तो हम दो हो गए और तीसरा ईश्वर भी यह सब कुछ देख रहा है| महात्मा का आदेश है कि इस चिड़िया को वहां मारना है जहां कोई और ना देखें|’
आखिर यह सोच-सोचकर उस चिड़िया को महात्मा के पास जीवित ही ले आया और बोला:-” महात्मा जी! मुझे तो ऐसी कोई जगह नहीं मिली जहां कोई नहीं देखता हो, क्योंकि ईश्वर हर जगह मौजूद है|”
महात्मा ने कहा:-” तुम ही ज्ञान के सही अधिकारी हो| मैं तुझे ज्ञान दूंगा|”
महात्मा ने उस दूसरे आदमी को वहां से डांट कर भगा दिया|
सीख:-
अगर हम ईश्वर को हर जगह हाजिर-नाजिर समझें तो हम कितनी ही बुराइयों
से बच सकते हैं|
 
 
 
Once two men came to a Mahatma to seek knowledge. Mahatma was very rushed. He gave them one bird each and said: "Go, kill these birds in a place where no one else sees."
One of them immediately went into the tree tree and brought the bird to death. The second person went to a secluded place.
When he was about to kill that bird, he suddenly stopped and started thinking - "When I kill it, it sees me and I see it too." Then we have two and the third God is also watching all this. The Mahatma's order is to kill this bird where no one else sees it. '
Finally, after thinking this, he brought the bird alive to the Mahatma and said: "Mahatma! I have not found any place where no one sees, because God is present everywhere. "
The Mahatma said: "You are the rightful owner of knowledge." I will give you knowledge. "
The Mahatma scolded that other man from there.
Lesson: -
If we consider God everywhere as spot-and-nail, then we can avoid so many evils.

Comments

Popular posts from this blog

Kali Mata Temple of Kalka, Panchkula पंचकूला के कालका का काली माता मंदिर

History of Baglamukhi Temple of Kangra काँगड़ा के बगलामुखी मंदिर का इतिहास

Mata Bhimeshwari Devi Temple at Beri-बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर