Posts

Showing posts with the label update

इस बार श्राद्ध समाप्ति के अगले दिन से नहीं होगी नवरात्रि पूजा, ये है वजह

Image
इस साल श्राद्ध समाप्ति के अगले दिन नवरात्रि का पावन पर्व शुरू नहीं होगा, बल्कि एक महीने बाद शुरू होगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार श्राद्ध खत्म होते ही अधिकमास लग जाएगा जिसके कारण नवरात्रि पर्व 28-30 दिन बाद मनाया जाएगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस साल दो महीने अधिकमास लग रहे हैं। ऐसा लीप वर्ष होने के कारण ऐसा हो रहा है। चतुर्मास भी इस साल चार माह की बजाय पांच महीने का होगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 160 वर्ष बाद लीप ईयर और अधिकमास एक साथ पड़ रहे हैं।  कब से लगेंगे श्राद्ध ? इस साल श्राद्ध 2 सितंबर से शुरू होंगे और 17 सितंबर को समाप्त होंगे। इसके अगले दिन 18 सितंबर से अधिकमास शुरू हो जाएगा, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं नवरात्रि का पावन पर्व 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 25 अक्टूबर को समाप्त होगा। वहीं चतुर्मास देवउठनी के दिन 25 नवंबर को समाप्त होंगे। चतुर्मास की समाप्ति के बाद से ही विवाह, मुंडन एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्य शुरू होंगे। अभी चल रही है चतुर्मास की अवधि यह चतुर्मास का समय चल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इस समय भगवान विष्णु के पाताल लोक ...