Aarti of Ganga Mata ji-गंगा माता जी की आरती

Aarti of Ganga Mata ji-गंगा माता जी की आरती



ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥
जय गंगे माता ॥1॥

चन्द्र सी जो तुम्हारी जल निर्मल आता ।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ॥
जय गंगे माता ॥2॥

पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि तुम्हारी त्रिभुवन सुख दाता ॥
जय गंगे माता ॥3॥

एक ही बार जो तेरी शरणागति आता ।
यम की त्रास मिटाकर परमगति पाता ॥
जग गंगे माता ॥4॥

आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता ।
अर्जुन वहीं सहज में मुक्ति को पाता ॥
जय गंगे माता ॥5॥
ओउम जय गंगे माता ।

Comments

Popular posts from this blog

History of Baglamukhi Temple of Kangra काँगड़ा के बगलामुखी मंदिर का इतिहास

Kali Mata Temple of Kalka, Panchkula पंचकूला के कालका का काली माता मंदिर

Mata Bhimeshwari Devi Temple at Beri-बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर